नहाने गया नाबालिग नदी में बहा, तलाश जारी

जलपाईगुड़ी, 19 जुलाई (नि.सं.)। तीस्ता नदी में नहाने उतरे एक नाबालिग बह गया। यह घटना जलपाईगुड़ी के सुकांतनगर कॉलोनी की है। नाबालिग का नाम आशिक मृधा है। बताया गया है कि आज दोपहर आशिक और उसका एक दोस्त तीस्ता नदी में नहाने गए थे, लेकिन नदी में उतरने के कुछ देर बाद आशिक नदी में बह गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों नदी में आशिक की तलाश करने लगे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस व सिविल डिफेंस के सदस्य मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस के सदस्य द्वारा नाबालिग की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *