नगर निगम चुनाव में जनता बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार : शुभेंदु अधिकारी

सिलीगुड़ी, 8 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव जनता के आशीर्वाद से भाजपा जीतकर ट्रिपल इंजन की बोर्ड बनाएगी। जिसके बाद भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार सिलीगुड़ी का पूर्ण विकास कर पाएगी। नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे विधानसभा के विरोधी दल नेता शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों सम्मेलन के दौरान यह बात कही।


दरअसल, 12 फरवरी को नगर निगम चुनाव का मतदान होने वाला है। चुनाव प्रचार में मात्र तीन दिन ही बाकी रह गया है। इसलिए सभी पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को लाकर सिलीगुड़ी में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी क्रम में आज सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए विधानसभा के विरोधी दल नेता शुभेंदु अधिकारी सिलीगुड़ी पहुंचे। प्रचार से पहले उन्होंने मल्लागुड़ी स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल लोगों को विकास के नाम पर गुमराह कर रही है। लेकिन जनता को यह पता ही नहीं है कि राज्य सरकार दिवालिया हो चुकी है।

राज्य सरकार जनवरी महीने में तीन बार लोन ले ली है। इसलिए आम जनता तृणमूल कांग्रेस के विकास के बहकावे में ना आए। सिलीगुड़ी की जनता नगर निगम चुनाव में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। जिससे भाजपा के सांसद और विधायक केंद्र सरकार से विभिन्न फंड लाकर सिलीगुड़ी के विकास लिए काम कर सकेंगे। वहीं, उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जनवरी महीने में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को डीए तक नहीं दिया गया है। वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहली ऐसी मुख्यमंत्री है। जिन्होंने बंगाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाई और सरस्वती पूजा को बंद कर दी थी। इसलिए जो लोग सनातन है।


वह लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अच्छी तरीके से अवगत है। इधर, ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा, मुख्यमंत्री का उत्तर प्रदेश में अखिलेश के समर्थन में चुनाव प्रचार करने से फायदा भाजपा को पहुंचेगा। वहीं, उन्होंने कहा की इस बार योगी आदित्यनाथ 300 से भी ज्यादा सीट से विजयी होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस बनाने में लगी हुई है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस कभी भी रीजनल पार्टी से ऑल इंडिया पार्टी नहीं बन सकती है। शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से सिलीगुड़ी की जनता से नगर निगम चुनाव में भाजपा के समस्त उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *