नकली खाद गोदाम में माटीगाड़ा पुलिस का रेड, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 04 जुलाई (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाना पुलिस ने बीती रात एक गोदाम से भारी मात्रा में नकली खाद बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शशि राय है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माटीगाड़ा थाना अंतर्गत त्रिपालीजोत स्थित एक गोदाम में नकली खाद बनाने का कारोबार चलने की खबर मिली थी। जिसकी खबर मिलते ही अभियान चलाई गई। इसके बाद गोदाम से करीब 2.5 हजार किलो नकली खाद बरामद की गई।

वहीं, इस मामले में गोदाम में मौजूद शशि राय नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नकली खाद बनाने के कारोबार में बहुत से लोग शामिल हैं। यह लोग नामी कंपनियों के नाम का सहारा लेकर नकली खाद तैयार करने का काम करते है। गिरोह तक पहुंचने के लिए गिरफ्तार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में आज पेश कर पुलिस रिमांड पर ली जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *