नकली लॉटरी के साथ युवक गिरफ्तार, 10 लाख रुपये की लॉटरी बरामद

खोरीबाड़ी, 26 दिसंबर (नि.सं.)। नकली लॉटरी तस्करी करते एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया है। आरोपी का नाम प्रेम कुमार शाह( 20) है। वह खोरीबाड़ी के डांगुजोत के निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस को खबर मिली कि नकली लॉटरी की तस्करी की जा रही है।


इस सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी से सिलीगुड़ी जाने वाले रास्ते में एक चार पहिया वाहन को जब्त किया गया। उस वाहन से भारी मात्रा में नकली लॉटरी बरामद की गई। 10 लाख रुपए के नकली लॉटरी के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *