नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, सच सामने आते ही छूट गयी लोगों की हंसी

सिलीगुड़ी, 6 सितंबर (नि.सं.)। नदी में नर कंकाल को देख सिलीगुड़ी के 20 नंबर वार्ड के नीचपाड़ा इलाके में हड़कंप मच गया। लेकिन अंत में जो हुआ उसने इलाके के लोगों के चेहरे पर हंसी ला दी। स्थानीय निवासियों ने आज सुबह 20 नंबर वार्ड के फुलेश्वरी नदी में एक कंकाल देखा।


वहीं, घटना की खबर आग की तरह फैलते ही इलाके में लोगों की भीड उमड़ पड़ी।बाद में इसकी जानकारी पार्षद और पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही वार्ड पार्षद अभया बसु मौके पर पहुंची। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी पुलिस भी वहां पहुंची। इसके बाद नदी से कंकाल बरामद किया गया।

लेकिन जैसे ही कंकाल को नदी से बरामद किया गया चारों ओर लोगों की हंसी गुजने लगी। दरअसल यह कंकाल प्लास्टिक का था। किसी ने इसे वहां फेंक दिया था। कई बार इन प्लास्टिक कंकालों का उपयोग नाटकों में भी किया जाता है। बाद में प्लास्टिक के कंकाल वहां से ले जाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *