नव दंपति ने बहुभोज के दिन अनाथ आश्रम के बच्चों को खिलाया खाना

रायगंज, 15 मार्च (नि.सं.) एक नव दंपति ने अपने जीवन की शुरूआत एक अलग तरह से की।अपनी शादी के बहुभोज में अनाथ आश्रम के बच्चों को खाना खिलाया और नये कपड़े दिये।


उत्तर दिनाजपूर जिले के रायगंज के देवीनगर पोस्ट ऑफिस कार्यालय मोड़ के निवासी चिरणजीत घोष के साथ प्रियंका सरकार का विवाह हुआ।इसके बाद नव विवाहीता प्रियंका सरकार चिरणजीत घोष के घर आई।

जिसके उपलक्ष्य में चिरणजीत ने बहुभोज का आयोजन किया। इसकेे बाद रविवार सुबह चिरणजीत और प्रियंका ने रायगंज के एक अनाथ आश्रम से करीब 30 बच्चों को बुलाकर र खाना खिलाया और उन बच्चों को नये कपड़े प्रदान किये। नव गृहबधू प्रियंका ने कहा कि उन लोगोें ने अपने ससुराल वालों की इच्छा से यह कार्यक्रम किया है। नई जीवन की शुरूआत एक नई तरीके करने की इच्छा थी।जो पूरा हुआ।जरूरतमंद बच्चों को खिलाकर अच्छा लग रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *