नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा ने सेवा सप्ताह के मौके पर चलाया सफाई अभियान

नक्सलबाड़ी,28 सितंबर (नि.सं.)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मना रही है। इसी के मद्देनजर नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा ने आज सफाई अभियान चलाया है।आज नक्सलबाड़ी रेलवे स्टेशन के दोनों किनारों के जगहों की सफाई की गई। इस दौरान नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष मोंग्लू राय, मंडल प्रभारी बबीता छेत्री, साधन चक्रवर्ती, शैलेन राय, बरतु राय समेत अन्य उपस्थित थे।


मंडल अध्यक्ष मोंग्लू राय ने कहा कि स्वच्छता बनाये रखने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया है। साथ ही मंडल प्रभारी बबीता छेत्री ने कहा कि सभी को घर की गंदगी रेलवे लाइन पर न फेंककर साफ-सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे राहगीरों को परेशानी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *