नक्सलबाड़ी में भाजपा सरकार बनने पर जश्न, विभिन्न दफ्तरों में मिठाई बांटी गई

नक्सलबाड़ी, 11 मई(नि.सं.)।  नक्सलबाड़ी में राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने की खुशी में भाजपा मंडल की ओर से मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नक्सलबाड़ी बीडीओ ऑफिस, नक्सलबाड़ी थाना, अस्पताल, पशु संसाधन विभाग, भूमि विभाग, कृषि विभाग और दमकल विभाग के कर्मियों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष साधन चक्रवर्ती, नेशनल काउंसिल सदस्य टीकाराम दाहाल, जिला सचिव मोंगलू राय, मनोरंजन मंडल, दिलीप बारुई समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। साधन चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा सरकार के गठन की खुशी में यह आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी सक्रिय रूप से काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *