उत्तर बंगाल, समाचार
नक्सलबाड़ी शारदा विद्यामंदिर का 100% रिजल्ट, टॉपर्स को सम्मान
नक्सलबाड़ी, 9 मई (नि.सं.)। 100 प्रतिशत परिणाम को लक्ष्य बनाकर हर साल माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला नक्सलबाड़ी शारदा विद्यामंदिर इस वर्ष भी अपनी परंपरा को कायम रखा। इस बार 38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे, जिससे पास प्रतिशत 100 रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से टॉपर्स अंतरिक राय, धीरज घोष और प्रसून सरकार को सम्मानित किया गया। उन्हें फूलों के गुलदस्ते और खादा पहनाकर मिठाई खिलाई गई।
अंतरिक ने 678, धीरज ने 675 और प्रसून ने 671 अंक प्राप्त कर जिले की मेधावी सूची में स्थान बनाया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय को दिया है।
विद्यालय के आचार्य ने बताया कि इस वर्ष शारदा विद्यामंदिर रायगंज से माध्यमिक में प्रथम स्थान हासिल किया है और आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
