नक्सलबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से मनाई गई महात्मा गांधी की जयंती

नक्सलबाड़ी, 2 अक्टूबर (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई गई। आज बागडोगरा बिहार मोड़ पर कांग्रेस के सदस्यों ने गांधी तस्वरी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस दौरान राज्यसभा के सांसद तथा कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य, प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शंकर मालाकार,ब्लॉक अध्यक्ष अमिताभ सरकार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि न केवल गांधीजी का आंदोलन बल्कि गांधीजी का जीवन जीने का तरीका भी हमारे लिए प्रासंगिक है। आगे उन्होेेंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार गांधीजी को समझना नहीं चाहते। वे गांधीजी के चश्मे का उपयोग करते हैं, गांधीजी की बात तो करते है लेकिन गांधीजी के किसी भी विचार को मानते नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *