नक्सलबाड़ी में अज्ञात महिला का शव बरामद

नक्सलबाड़ी,18 मई (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी थाना अंतर्गत सतभैया मोड़ के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी अनुसार आज स्थानीय लोगों ने सतभैया मोड़ के पास सड़क किनारे उक्त महिला का शव देखा।


इसके बाद घटना की जानकारी नक्सलबाड़ी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरमाद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *