नक्सलबाड़ी,,12जुलाई (नि.सं.)। एसएसबी की 41वीं बटालियन के पानीटंकी व रामधनजोत बीओपी के जवानों ने नक्सलबाड़ी बस स्टैंड के पास संयुक्त अभियान चलाकर नेपाल से अवैध रूप में आए चार विदेशियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के नाम एलेक्सिस इस्माइल एफा (20), जिंगु मौहमदौ मोसी (19), जर्डेल सेदार अबंदा अंजुआप (23), बेयेग बेलेमे (22)है। मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने नक्सलबाड़ी बस स्टैंड के पास चार जवानों द्वारा पूछताछ करने के बाद पता चला कि वे लोगविदेशी है।
लेकिन विदेशियों ने जवानों को वैध कागजात नहीं दिखाया पाये। इसके बाद चारों विदेशियों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बादचारों विदेशियों को नक्सलबाड़ी थाने थाने के हवाले कर दिया गया। नक्सलबाड़ी थाना पुलिस द्वारा आज चारों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।