नक्सलबाड़ी,6 अगस्त (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम धनसिंह सिंह (26) और मोहम्मद सुल्तान( 36)हैं। ये दोनों खोरीबाड़ी और नक्सलबाड़ी के रहने वाले हैं।
बताया गया है कि शुक्रवार को नक्सलबाड़ी के टुकरियाझार इलाके में मादक पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद नक्सलबाड़ी पुलिस ने अभियान चलाया और उक्त दोनों लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से 120 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।