नक्सलबाड़ी, 8 जनवरी (नि.सं.)। 8 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का रोहन खादका(18) है। बताया गया है कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद एसएसबी की 8वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलबाड़ी टोल प्लाजा पर अभियान चलाया और 8 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंप दिया है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।