नक्सलबाड़ी,10 जून (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी के चामारुजोत में युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि आज सुबह प्रदीप पानीटंकी स्थित गैरेज में काम करने गया था। लेकिन वह काम न कर घर लौट आया। इसके बाद उसके दादी ने उसका घर में फंदे से लटका शव देखा। इस दौरान उसका हाथ-पैर रस्सी से बंधा हुआ था।
इसके बाद घटनाकी जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। परिवार वालों को शक है कि प्रदीप की हत्या की गई है। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।