नक्सलबाड़ी में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

नक्सलबाड़ी,2 मई (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे मेें एक तेंदुआ फंस गया है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले नक्सलबाड़ी के हातभरा जोत में तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई थी। घटना के बाद इलाके में तेंदुए की दहशत देखी गई।

जिसके बाद बागडोगरा वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। पिंजरा लगाने क 12 घंटे के भीतर आज सुबह पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

वहीं, तेंदुए को देखने के लिए इलाके में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वन विभाग कर्मी व बागडोगरा पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में तेंदुए को बरामद कर बंगाल सफारी पार्क ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwingrandpashabetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes