नक्सलबाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ एक गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी,13 फरवरी (नि.सं)। नक्सलबाड़ी पुलिस ने नदी से अवैध रूप से बालू पत्थर खनन कर ले जाने के आरोप में एक ट्रैक्टर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।


बताया गया है कि आज सुबह नक्सलबाड़ी पुलिस ने सातभाइया इलाके में अभियान चलाकार ट्रैक्टर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अभिषेक उरांव (22) है। वह हातीघिसा के निवासी बताया जा रहा है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *