नक्सलबाड़ी में टोटो चालक ने भाजपा कार्यकर्ता पर किया हमला, घायल

नक्सलबाड़ी,3 दिसंबर (नि.सं.)। टोटो चालक को ठीक से टोटो चलाने को कहने पर एक भापजा कार्यकर्ता को हमले का शिकार होना पड़ा है। यह घटना नक्सलबाड़ी की है।शनिवार को नक्सलबाड़ी स्टेशन मोड़ पर एक टोटो ने ट्रैक्टर के पीछे से टक्कर मार दी। उस वक्त भाजपा कार्यकर्ता श्यामल राय ने टोटो चालक को सड़क पर अच्छे से टोटो चलाने की सलाह दी। आरोप है कि जब भाजपा कार्यकर्ता अपने दुकान में काम कर रहे थे। तभी टोटो चालक ने उन्हें पीटा।

घायल अवस्था में भाजपा कार्यकर्ता को नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना की लिखित शिकायत नक्सलबाड़ी थाने में दर्ज करायी गयी है।आज भाजपा विधायक आनंदमय बर्मन पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा है। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि इसका राजनीतिक संबंध होने की आशंका है।

दूसरी ओर, नक्सलबाड़ी ब्लॉक 2 तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पृथ्वीश राय ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई घायल हुआ तो पुलिस कार्रवाई करेगी। कुछ भी होता है तो भाजपा इसके लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराती है। उन्होंने पीड़ित को थाने में जाकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobetmobilbahisjojobetJojobetJojobetJojobetjojobetmariobeturfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdeneme bonusu veren siteleriptvmatbetmatbetimajbetgrandpashabetvdcasinopusulabetholiganbetjojobetmegabahisgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkavbetjojobetjojobet güncel girişjojobetmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetpusulabetcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet girişgrandpashabetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetteosbetjojobetjojobetjojobetjojobetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetcasibomcasibomgrandpashabetcratosroyalbet girişesbet girişcratosroyalbetbetpuan girişgrandpashabetmatbet güncel girişmatbetimajbetpusulabetsuperbetinpusulabet güncel girişbetciobetpuangrandpashabetwbahis girişwbahisgrandpashabettambetbetsalvador girişbetsalvadorjojobetjojobetgrandpashabetgrandpashabet girişgrandpashabet girişsuperbetin giriştaraftarium24deneme bonusu veren sitelermegabahis Built with ❤︎ by appycodes