नक्सलबाड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

नक्सलबाड़ी,19 जुलाई (नि.सं.)। राज्य तृणमूल महिला कांग्रेस की सभानेत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के निर्देश पर नक्सलबाड़ी ब्लॉक के मनिराम महिला तृणमूल कांग्रेस के तत्वावधान में आज बड़मनीराम-किलाराम संसद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज लगभग 200 पौधे लगाए गये।


इस दौरान दार्जिलिंग जिला उपाध्यक्ष अमर सिन्हा, मनिराम ग्राम पंचायत के उपप्रधान गौतम घोष, मनिराम अंचल अध्यक्ष भानु बर्मन, अंचल महिला सभानेत्री सजनी सुब्बा, किशोर छेत्री और सुशांत बाड़ुई उपस्थित थे।

अमर सिन्हा ने कहा कि अम्फान तूफान से काफी पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस परियोजना के तहत आने वालोें दिनों में और भी पौधे लगाए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *