कफ सिरप तस्करी कांड में बड़ी कार्रवाई: NCB ने कूचबिहार से TMC नेता तोफाज्जल मियां को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 2 जून (नि.सं.)। बांग्लादेश में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की सिलीगुड़ी जोनल यूनिट ने तृणमूल कांग्रेस के नेता तोफाज्जल मियां उर्फ नड्डा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कूचबिहार अदालत में पेश कर 5 दिनों की रिमांड पर लिया गया है, जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए सिलीगुड़ी लाया गया है।

गौरतलब है कि 20 मई 2026 को NCB की सिलीगुड़ी जोनल यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कूचबिहार जिले के सिताई थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान 7,896 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की गई थी। मामले में सिताई निवासी रंजीत विश्वास और रहीम बादशाह को गिरफ्तार किया गया था।

NCB सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ के दौरान बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी नेटवर्क में तोफाज्जल मियां का नाम सामने आया। इसके बाद एजेंसी ने उसके खिलाफ जांच तेज कर दी। जांच में यह भी पता चला कि उसका बांग्लादेश स्थित तस्करी नेटवर्क से संपर्क था।

बताया जा रहा है कि सिताई के चमटा ग्राम पंचायत में तोफाज्जल मियां तृणमूल नेता के रूप में जाना जाता है। पूछताछ में उसने खुद को ग्राम पंचायत सदस्य होने की भी बात स्वीकार की है।

NCB के अनुसार, सिताई से बरामद 7,896 बोतल कफ सिरप की खेप तोफाज्जल मियां की ही थी, जिसे बांग्लादेश भेजने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, इससे पहले ही एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए खेप जब्त कर ली और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि तोफाज्जल मियां पहले भी दो बार NDPS एक्ट के तहत कफ सिरप तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल NCB पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetsezar casinotophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabetmariobetgrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerGrandpashabetcasibommatbet girişmatbet girişVDCasinopusulabet girişcasibom girişcasibom girişsuperbetin girişbahiscasino1win1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetjojobetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomgrandpashabetbahiscasinobetgit girişcasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabetcasinomilyonbetciosekabetjojobetmarsbahiscasinoroyalbetsalvadorpalacebetteosbetgrandpashabetpornograndpashabetŞans Casinojojobet grandpashabetazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet girişbetwooncasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes