खोरीबाड़ी, 24 अगस्त (नि.सं.)। एसएसबी की 41वीं बटालियन के कदोमनी जोत डी कंपनी के जवानों ने अवैध रूप से नेपाल ले जा रहे भारी मात्रा में कपड़ा जब्त किया है। इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम क्षिरोत राय व घनश्याम शर्मा है।
मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली है कि तस्करों द्वारा अवैध रूप से कपड़ों को नेपाल ले जाना जा रहा है। इसी के मद्देनजर पिलर संख्या 94 के समीप नाका पार्टी के जवानों द्वारा एक वाहन को रोका। चेकिंग के दौरान उक्त वाहन से 9 बोरियों भारी मात्रा में कपड़ा बरामद किया गया। आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाने पर कपड़े को जब्त कर लिया गया।
इसके साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त कपड़े की अनुमानित मूल्य करीब तीन लाख इक्यासी हजार रूपये बताई जा रही। जब्त कपड़ों के साथ गिरफ्तार दोनों लोगों को पानीटंकी कस्टम को सौंप दिया गया।