नेपाल में 20 नवंबर को चुनाव, चुनाव से 72 घंटे पहले नेपाल से लगी भारत की सीमाओं को किया गया सील

खोरीबाड़ी, 18 नवंबर (नि.सं.)। नेपाल में 20 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले 72 घंटे के लिए भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। यह फैसला शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। 17 नवंबर की रात से 20 नवंबर रात 12 बजे तक भारत से जुड़ी नेपाल की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। यह फैसला भारत और नेपाल के संबंधित अधिकारियों की बैठक में लिया गया।


20 नवंबर को चुनाव के बाद सीमा फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। आज सुबह से ही सीमा बंद होने से सबसे अधिक परेशानी आंखों के इलाज के लिए आए लोगों को हुई है। वहीं सीमा बंद होने से असम के 20 लोग पानीटंकी में फंस गए हैं। इसके अलावा सीमा बंद होने से व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस संबंध में पानीटंकी व्यवसायी समिति के संयुक्त सचिव दीपक चक्रवर्ती ने कहा कि इस सीमा से रोजाना दो करोड़ रुपए का कारोबार होता है। तीन दिन के लिए सीमा बंद रहने से कारोबार ठप हो जाएगा। साथ ही सीमा पर टोटो, ऑटो और टैक्सी का संचालन तीन दिन के लिए बंद रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *