नेपाल में तस्करी से पहले भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, तीन गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,12 दिसंबर (नि.सं.)। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने नेपाल में तस्करी से पहले भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम पिंटू शेख, आलम शेख और जोत्सना मल्लिक हैं। पिंटू शेख और आलम शेख मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं, जबकि जोत्सना मलिक खोरीबाड़ी की निवासी है।

बताया गया है कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद एसटीएफ अधिकारियों ने बतासी के कालीबाड़ी इलाके में अभियान चलाकर 28 पैकेट हेरोइन बरामद की है। उक्त 28 पैकेट में कुल 2 किलो 800 ग्राम हेरोइन थी।

सूत्रों के अनुसार मुर्शिदाबाद से हेरोइन को खोरीबाड़ी के रास्ते नेपाल ले जाने की योजना थी। आरोपियों को खोरीबाड़ी पुलिस हवाले कर दिया गया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes