नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को जंयती से पहले नये रूप से सजाने की तैयारियां जोरों पर

सिलीगुड़ी, 22 जनवरी (नि.सं.)। नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती के एक दिन पहले नगर निगम के 16 नंबर वार्ड स्थित नेताजी की मूर्ति को नये रूप से सजाया जा रहा है। कल नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती है। नेताजी की मूर्ति को सजाने के लिये पूरे शहर में जोरो-शोरो से तैयारियां चल रही है।


16 नंबर वार्ड के हाकिमपाड़ा इलाके में स्थित नेताजी की उक्त मूर्ति बहुत पुरानी है।इस मूर्ति के साथ स्थानीय लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।हर साल 23 जनवरी को स्थानीय लोग नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।

हालांकि, कुछ समय से मूर्ति संस्कार की कमी रही है।इस बार वार्ड पार्षद सुजय घटक की पहल पर वार्ड कमिटी द्वारा मूर्ति का नवीनीकरण किया जा रहा है।हर साल की तरह कल ही नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *