नहीं रहे योगी सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान, कोरोना से निधन

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और किडनी फेल होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।


जुलाई के महीने में चेतन चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। चौहान की दोनों किडनी फेल होने के बाद शनिवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली। चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मुकाबले खेले। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर 1991 और 1998 में लोकसभा चुनाव भी जीता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *