‘निहंगों’ का पुलिस टीम पर हमला, एएसआई का काटा हाथ

पंजाब के पटियाला में रविवार की सुबह ‘निहंगों’ ने नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला करते हुए एक एएसआई का तलवार से हाथ काट दिया। ‘निहंगों’ ने हमला तब किया जब पुलिस न उन्हें सब्जी मंडी में घुसने से रोक रहा था।


हमले में मंडी अधिकारी व तीन अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली लगने से एक  ‘निहंग’ घायल हुआ है, जिसे पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके से बड़ी तादाद में हथियार भी बरामद हुए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *