निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी, राजगंज बीडीओ ने किया शोकॉज

फुलबाड़ी, 6 दिसंबर (नि.सं.)। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं आने पर कई अधिकारियों व कर्मचारियों को राजगंज बीडीओ प्रशांत बर्मन ने बुधवार को शोकॉज किया है।
दरअसल, राजगंज बीडीओ प्रशांत बर्मन ने बुधवार सुबह करीब 10:05 बजे फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। जिसके बाद कार्यालय में अधिकारीयों की अनुपस्थित देख भड़क गए। इस बीच, कुछ नागरिक भी अपने सेवा लेने के लिए कार्यालय में पहुंच चुके थे।
थोड़ी देर बाद ग्राम पंचायत प्रधान रफीकुल इस्लाम कार्यालय पहुंचे। इस बीच करीब साढ़े दस बजे तक अधिकांश अधिकारी या कर्मचारी नदारद थे। जिसके बाद कई अधिकारियों व कर्मचारियों को बीडीओ ने शोकॉज कर दिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर कार्यालय नहीं आने पर बीडीओ के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

बीडीओ प्रशांत बर्मन ने कहा कि नागरिकों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यालय में कई विभाग है। यह ठीक नहीं है कि वहां सेवाएं लेने आने वाले नागरिकों को अधिकारीयों का इंतजार करना पड़े। जो लोग कार्यालय के अधिकारी हैं उन्हें नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाने का इंतजार करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि ग्राम पंचायत कार्यालय से लेकर प्रखंडों के सभी कार्यालयों में सरकारी सेवाएं आम लोगों को सही समय पर उपलब्ध होनी चाहिए।
क्योंकि नागरिक सेवा के लिए इंतजार नहीं करेंगे, हम उनका इंतजार करेंगे, ताकि यह संदेश सभी तक पहुंच सके। जिस वजह से कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आये, उन्हें शोकॉज कर दिया गया है। उचित कारण न बताने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजगंज प्रखंड के 12 ग्राम पंचायत ही नहीं, हर कार्यालय का इसी तरह औचक निरीक्षण किया जायेगा।

वहीं, अंचल कार्यालय में आये लोगों से बीडीओ ने बात किया। उन्होंने उनके विभिन्न समस्याओं को सुना। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आने वाले छोटे-छोटे बच्चों के साथ भी बीडीओ को हंसते हुए बात करते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusgrandpashabetjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetGrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerbetciomatadorbetsahabetmatadorbetVDCasinocasibom casibom holiganbetsekabet girişpusulabet girişpusulabet girişgrandpashabet girişgameofbetbetgitgrandpashabetholiganbetgameofbetgameofbetbetparkbetparkbetparkjojobet girişDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoCasibom betparksekabetpusulabetgrandpashabetvdcasinomatadorbetsahabetonwinmatadorbetsekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişradissonbetazhar-itay.com grandpashabetpusulabet girişkazandragrandpashabet girişbetwoonjojobet güncel giriştipobetholiganbet girişpusulabetjojobetcasibomjojobetholiganbetsuperbetingrandpashabetgrandpashahbetcasibomjojobetgrandpashabet girişbetpuanbetplay girişgrandpashabetgrandpashabetbetbeygrandpashabet girişholiganbet girişbetgitcratosroyalbetgameofbet girişgameofbet girişholiganbetholiganbetradissonbet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetcasibomcasibompusulabet girişbetbeycasibomcashwincasibomcasibomcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerdedebet Built with ❤︎ by appycodes