एनजेपी स्टेशन से छह बच्चों समेत 13 रोहिंग्या गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में फिर से13 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि शुक्रवार को जीआरपी ने एनजेपी स्टेशन से छह बच्चों समेत 13 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया। जीआरपी सूत्रों के अनुसार वे लोग शुक्रवार शाम को एनजेपी स्टेशन पहुंचे थे।


एनजेपी स्टेशन से वे असम के लिए ट्रेन पकड़ने का इंतजार कर रहे थे। जीआरपी अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उन लोगों ने कहा कि उनका असम से त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश में रोहिंग्या शिविर जाने की योजना बनाई थी।

इसके बाद फॉरेनर्स एक्ट के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन रोहिंग्याओं में 6 बच्चे, 2 महिलाएं और 5 पुरुष हैं।आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *