नदी में मछली पकड़ने गए दो किशोर डूबे, एक की मौत

शीतलकुची, 5 अक्टूबर (नि.सं.)। नदी में मछली पकड़ने गये दो किशोर पानी के तेज बहाव में बह गये। यह घटना आज दोपहर शीतलकुची ब्लॉक में खुटामारा नदी के सती पोड़ा घाट पर घटी है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को कंचन बर्मन और कंकन सरकार नामक दो किशोर अपने दोस्तों के साथ खुटामारा नदी में मछली पकड़ने गए थे।तभी नदी में कंगन को डूबता देख कंचन बर्मन अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में कूद गया। इसके बाद दोनों किशोर पानी के तेज बहाव में बह गये। वहीं, घटना के बाद निवासियों ने नदी में दोनों किशोरों की तलाशी शुरू की।

दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही शीतलकुची पुलिस मौके पर पहुंची।लगभग दो घंटे की कोशिश के बाद कंचन बर्मन को नदी से बरामद कर अस्पताल मेें ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि, दोपहर 3 बजे तक कंकन का कोई सुराग नहीं मिला। प्रशासन की ओर से नदी में गोताखोंरो को उतार कर तलाशी की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *