नौकरानी के वेश में घर में चोरी, आरोपी महिला गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 24 जून (नि.सं.)। नौकरानी के वेश में घर में महिला द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। गुरूवार रात को सिलीगुड़ी सुभाषपल्ली संलग्न इलाके से सिलीगुड़ी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पूर्णिमा महतो (45) है। वह जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत मालाबाजार इलाके की निवासी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार नौकरानी के काम के बहाने वह विभिन्न घरों में जाती थी। इसके बाद खाली घर का फायदा उठाकर वह चोरी करती थी। ऐसी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई थी। गुरूवार रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने सुभाष पल्ली संलग्न इलाके में अभियान चलाया और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। आज महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *