नौकरी देने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,14 अक्टूबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने सरकारी नौकरी देने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रघुनाथ कर्मकार (41) है। पुलिस ने आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में नीलिमा देवनाथ की शिव मंदिर इलाके में कल्लोल अधिकारी नामक एक व्यक्ति के साथ मुलाकात हुई थी। इस दौरान नीलिमा देवनाथ को कल्लोल अधिकारी ने रुपये देने पर सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया। नीलिमा कल्लोल अधिकारी के बातों में आकर छह लाख रुपये दे दिया। रुपये मिलने के बाद कल्लोल अधिकारी ने नीलिमा को नौकरी के लिए घूमाना शुरू कर दिया।

वर्ष 2019 से 22 तक कल्लोल अधिकारी नीलिमा से आजकल करता रहा। जिसके बाद ठगी का आभाष होते ही नीलिमा ने 22 सितंबर को माटीगाड़ा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने कल्लोल अधिकारी के साथी रघुनाथ कर्मकार को बीती रात इंदिरा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने मुख्य अपराधी कल्लोल अधिकारी को पकड़ने के लिए अदालत से रघुनाथ कर्मकार की रिमांड की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *