नौकरी का लालच देकर महिला को अश्लील मैसेज मामले में तृणमूल नेता हिरासत में

सिलीगुड़ी,10 दिसंबर (नि.सं.)। तृणमूल नेता द्वारा नौकरी का लालच देकर एक महिला को अश्लील मैसेज करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी सामूहिक पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद सोमवार को बागडोगरा इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। आरोपी तृणमूल नेता का नाम तनय तालुकदार है। वह दार्जिलिंग जिला तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष है।

आरोप है कि आरोपी तृणमूल नेता एक महिला को नौकरी दिलाने का लालच देकर अश्लील मैसेज करता था। इसका पता महिला के पति को चल गया। इस पर बीती रात एक बैठक भी हुई। वहां तनय तालुकदार के पक्ष में बात की और कुछ लोग विवाद भी करने लगे। जिससे स्थानीय लोग क्रोधित होकर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया है।

घटना के बाद महिला ने रात में थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। स्थानीय युवक बीरू घोष ने कहा कि राजनीतिक प्रभाव दिखाते हुए तनय तालुकदार पहले भी कई महिलाओं को ऐसे बुरे प्रस्ताव दे चुके हैं। उन्होंने उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetcasinopermobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetcratosroyalbetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisxslotjojobettipobetritzbet girişurfa haberşanlıurfa habersekabet girişmatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet güncel girişVDCasinoonwinjojobetjojobetmatadorbetsekabetholiganbetmatbetimajbetpalacebetteosbetteosbetbahiscasino1winbetgitromabetgameofbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomcasibomimajbet giriş Built with ❤︎ by appycodes