एनआरसी व सीएए के समर्थन में भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान

खोरीबाड़ी, 4 जनवरी (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी के खोरीबाड़ी बूढ़ागंज मंडल की ओर से खोरीबाड़ी ग्राम पंचायत के 82 नम्बर बूथ में एनआरसी व सीएए के समर्थन में जागरुकता फैलायी गयी।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरुण दास, महासचिव शक्ति जय बारोई, युवा कार्यकर्ता संजय राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष अरुण दास ने बताया कि जनसम्पर्क अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों को एनआरसी व सीएए के संदर्भ में मुख्य बातों से अवगत कराया जा रहा है।

इस अभियान के तहत खोरीबाड़ी ग्राम पंचायत के 82 नम्बर बूथ में लोगों को एनआरसी व सीएए के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि खोरीबाड़ी प्रखंड के सभी बूथों में बारी बारी से जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए लोगों को जागरूक किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *