नक्सलबाड़ी में तेंदुए के हमले में दो घायल

सिलीगुड़ी,03 मार्च (नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हो गए है। घायलों की पहचान माकारिया खारिया (64) और राजीब लिंबु (33) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक तेंदुए ने नक्सलबाड़ी सतभैया डिवीजन के एक चाय बागान में काम कर रहे दो लोगों पर अचानक हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि लगभग एक महीने से तेंदुए का आतंक है। वे लोग डर – डर कर काम कर रहे है। इस बीच, खबर मिलते ही नक्सलबाड़ी टूकरिया वन विभाग के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की पकड़ने में जुट गए है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *