सिलीगुड़ी, 31 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम में वर्ष का अंतिम 'टॉक टू मेयर' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के लिए मेयर को शहरवासियों से सराहना मिली है। वहीं, नए साल में आम लोगों के लिए 'मानुषेर काछे चलो' नामक एक नया कार्यक्रम किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से मेयर खुद नगर अधिकारियों के साथ नगर निगम के सभी वार्डों में जाएंगे। जनसंपर्क के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनकर वह उसका समाधान करेंगे।इस संबंध में मेयर ने कहा कि नए साल में लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनी जाएंगी। उन्होंने कहा कि नए साल में और कदम उठाए जाएंगे।