सिलीगुड़ी,10 दिसंबर (नि.सं.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एनजेपी थाने की पुलिस ने 300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक मंडल है। वह मालदा जिले के कालियाचक का निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सुचना पर आज एसओजी और एनजेपी थाने की पुलिस ने कावाखाली के विश्व बंगला शिल्पी हाट केसामने अभियान चलाकर एक आरोपी संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से करीब 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। आरोपी को बुधवार को एनजेपी थाने की पुलिस जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करेंगी।
300 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीडॉली इन होटल की छत पर अवैध कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण का आरोप, सिलीगुड़ी नगर निगम ने शुरू की जांच
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। शहर के विधान रोड स्थित डॉली इन होटल की छत पर कथित रूप से बिना अनुमति कॉन्फ्रेंस हॉल बनाने का मामला सामने आया है। शनिवार को सिलीगुड़ी नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की एनफोर्समेंट ब्रांच की संयुक्त टीम ने होटल में अभियान चलाया। इसी दौरान छत पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल को लेकर मामला सामने…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: जेल से बाहर आते ही फिर चोरी का आरोप, टैब चोरी मामले में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। जेल से बाहर आने के महज कुछ दिनों बाद ही दोबारा चोरी के आरोप में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने पीयूष साहा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात विश्वास कॉलोनी इलाके में अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी हुआ टैब भी बरामद किया गया…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के बाबूपाड़ा में अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई, बहुमंजिली इमारत का हिस्सा तोड़ा
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 26 नंबर वार्ड के बाबूपाड़ा स्थित आलो चौधरी मोड़ इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एक बहुमंजिली इमारत के अवैध हिस्से को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हलचल देखने को मिली। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, संबंधित बहुमंजिली इमारत में…
सिलीगुड़ीशिक्षक दिवस पर गुरु के घर पहुंचे मंत्री शंकर घोष, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
सिलीगुड़ी, 5 सितंबर (नि.सं.)। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के मंत्री और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने अपने बचपन के शिक्षक सुखमय दास के घर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मानित किया। शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर मंत्री ने अपने गुरु को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भी दी। लंबे समय बाद अपने पूर्व छात्र को…
