अलीपुरद्वार, 14 नवंबर (नि.सं.)। तेंदुए के हमले में एक चाय श्रमिक घायल हो गए है। घटना गुरुवार को कालचीनी ब्लॉक के भातखावा चाय बागान में घटी है।
आज सुबह बागान के सेक्शन नंबर 11 बी में तेंदुए ने एक श्रमिक पर हमला कर दिया। घटना के बाद श्रमिक की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो तेंदुआ भाग निकला। बाद में घायल श्रमिक को बरामद कर लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घायल श्रमिक अस्पताल में इलाजरत है।
अलीपुरद्वार, उत्तर बंगाल, समाचार
तेंदुए के हमले में एक चाय श्रमिक घायल
14
Nov
Nov