ऑनलाइन खाना मंगवाने वाले सावधान! नया बाजार लूट कांड में गिरफ्तार 5 में से दो आरोपी डिलीवरी बॉय

सिलीगुड़ी, 30 अगस्त (नि.सं.)। शहर में डकैती को अंजाम देने के लिए नए-नए प्लान और नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। अगर आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहना हो जाये। क्योंकि जो खाना डिलीवरी बॉय आपके घर पर पहुंच रहे है हो सकता है वह आप पर नजर रख रहे हैं।

उससे आपके पल-पल की खबर गैंग तक पहुंच रही है। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं बीते शुक्रवार को जो नया बाजार में एक व्यवसायी को लूटने की घटना घटी थी। उस मामले मेें कई सनसनीखेज खुलासे सामने आये है। जानकारी मिली है कि नया बाजार में दिनदहाड़े खिलौने वाली बंदूक के दम पर जो पांच बदमाश लूटने की योजना से पहुंचे थे। उस गिरोह के दो युवक एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी संस्था से जुड़े हैं। उक्त दोनों युवक शहर में विभिन्न स्थानों पर खाना डिलीवरी करते थे। इसी दौरान शहर के नामी हस्तियों पर नजर भी रखते थे। इन दोनों का काम नामी हस्तियों का पता लगाना था और उसके बाद इनके गिरोह प्लान के मुताबिक लूटपाट करने के लिए पहुंचते थे।

यह सनसनीखेज खुलासा गिरोह के पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। ननया बाजार की घटना में आरोपी भवतोष कुमार राय ( 24), अमित कुमार केसरी( 22),विवेक कुमार शाह (24), प्रखर कुमार ( 26) और सूरज साहनी (29) को अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने पांचों आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दी है।

इस विषय पर मेट्रोपॉलिटन के ईस्ट जोन डीसीपी जॉय टूडू ने बताया कि सिलीगुड़ी थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने शनिवार रात को 4 लोगों को गिरफ्तार किया और घटनास्थल से एक व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया गया था। कुल 5 आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर रखने का निर्देश दिया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet güncel girişmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdeneme bonusu veren siteleriptvBetebet jojobetpusulabetvdcasinograndpashabetsekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetkingbettingkavbetsezarcasinojojobetjojobettipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetkingbettingcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet girişgrandpashabetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetteosbetbahiscasino1winbahiscasinobetgitromabetgameofbetradissonbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetbetbey girişjojobetjojobetbetgaranticashwingrandpashabetmatbet girişmatbetimajbetpusulabetvdcasinoVDCasinobetciojojobetgrandpashabetjojobetgrandpashabetjojobetgrandpashabetamgbahisholiganbet girişjojobetbetsalvadorgrandpashabetpalacebetpusulabet girişbetcio girişporno izledeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes