ऑनलाइन लॉटरी का धंधा चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,18 जुलाई (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी का धंधा चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संटू पोद्दार (29) और शुभजीत मैत्र (29) है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार संटू और शुभजीत लंबे समय से एनजेपी बाजार में अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी का धंधा चला रहे थे। आरोप के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *