राजगंज,18 अगस्त (नि.सं.)। मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल अपलोड कर अपने लिए दूल्हा या दुल्हन ढूंढते हैं। लेकिन कई बार यह खतरनाक साबित हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है राजगंज में एक युवती के साथ हुआ है।
दरसअल विवाह के लिए दूल्हे की तलाश में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से राजगंज की निवासी उक्त युवती का करीब एक साल पहले एक युवक संपर्क हुआ। शादी के लिए नई दिल्ली के निवासी सामी यादव से संपर्क किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ती चली गई। इतना ही नहीं दोनों के बीच शादी की बात भी हो रही थी। इसके लिये युवक कई बार राजगंज में युवती के घर भी आया था।
युवती का कहना है कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे। बाद में सामी यादव युवती के घर से दो लाख रुपये और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। जिसके बाद युवक ने युवती से कोई संपर्क नहीं किया। आखिरकार 30 जुलाई को युवती ने राजगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी।
शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस राजगंज थाने के एसआई मोहम्मद मंसूरुद्दीन के नेतृत्व में महाराष्ट्र पहुंची। 14 अगस्त को महाराष्ट्र के जालना जिले के सदर बाजार थाने की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।सामी यादव को वहां की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर राजगंज थाने में लाया गया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत पेश किया गया।