‘आर नय अन्याय’ कर्मसूची के तहत खोरीबाड़ी में पथ सभा का आयोजन

खोरीबाड़ी, 22 दिसंबर (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी के ‘आर नय अन्याय’ कर्मसूची के तहत खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल के डांगुजोत में पथ सभा का आयोजन किया गया। इस कर्मसूची के तहत गृह संपर्क अभियान व विभिन्न स्थानों में सभा की जा रही है।


डांगुजोत में आयोजित सभा में रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा, वीरेन सिकदर, विश्वंभर प्रसाद, दिलीप क्षेत्री, स्थानीय अरविंद कुमार यादव, सत्यनारायण मंडल, देव कुमार महतो, गनेशी महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

‘आर नय अन्याय’ कर्मसूची के तहत अभियान के दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओ ने डांगुजोत में पथ सभा आयोजित कर राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों से अवगत कराय। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं की जानकारी लोगों को दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *