पश्चिम बंगाल में 15 जूलाई तक बढ़ीं कोरोना पाबंदियां

राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदिया 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के साथ पाबंदियों में ढील दी गई है। सरकारी व नीजि बसें 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे। 50 फीसदी यात्रियों के साथ ऑटो और टोटो भी चलेंगी।लोकल ट्रेनें और मेट्रो 15 जुलाई तक बंद रहेंगी।


50 प्रतिशत क्षमताओं के साथ जिम सुबह 6 बजे से सुबह 10 और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। सैलून और पार्लर सुबह 11 बजे से 6 बजे तक खुले रहने की अनुमति है, लेकिन कर्मचारियों का टिकाकारण अनिवार्य है। इस दौरान 50 फीसदी ग्राहकों को अंदर जाने की इजाजत दी गई है। बाजार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। अन्य दूकानें सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। निजी कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *