प्रधान नगर थाना की पुलिस को मिली दो कामयाबी, पांच बदमाश के साथ चार शराब कारोबारी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 10 फरवरी (नि.सं.)। प्रधाननगर थाना की पुलिस को एक रात में दो कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पांच बदमाशों के साथ-साथ दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, बीते रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर महानंदा नदी किनारे जमा हुए कुछ लोगों पर पड़ी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वे सभी भागने लगे। फिर भी पुलिस ने मौके से पांच को को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम अजय शर्मा (22), संतलाल राजभर (35), करन सुब्बा (28), बिगन महतो (24) और अमित थापा (29) है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुछ धारदार हथियार भी बरामद किये हैं। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि यह सभी एक गिरोह के सदस्य है। जो डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए प्लान बना रहे थे।

वहीं, दूसरी तरफ गैर कानूनी तरीके से होटलों में शराब बेचने के आरोप में चार होटल मालिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम उज्ज्वल बसाक (28), बिष्णु छेत्री (58), उमेश मंडल (37) और दावा लामा (24) है। पुलिस ने होटलों से भारी मात्रा में शराब भी जब्त किये है। प्रधाननगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetmaltbahisjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomteosbet giriştipobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibomsekabet girişmatadorbetsahabetonwinjojobetjojobet girişsuperbetin girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın alcasinolevant girişcasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelernesinecasinoŞans Casinocasibom Built with ❤︎ by appycodes