सिलीगुड़ी,10 जून (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने छिनतई के एक पुराने मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम लादेन लामा और रोहन छेत्री है। लादेन सुकना का और रोहन कर्शियांग का निवासी बताया गया है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष दिसंबर महीने के 9 तारीख को प्रधान नगर थाना अंतर्गत दागापूर स्थित एक प्राइवेट कॉलेज के छात्रा के साथ छिनतई की घटना घटी थी। इसके बाद थाने में घटना का शिकार हुई कॉलेज की छात्रा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की शिनाख्त किया।
इसके बाद गुरुवार को इस मामले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बदमाशों द्वारा छिनतई की घटना में अंजाम देने वाली एक बाइक (WB 7XAB 6XXX ) भी जब्त किया है। दोनों बदमाशों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश की है।