पंचायत चुनाव में इस बार लोग तृणमूल-भाजपा पर नहीं बल्कि माकपा पर भरोसा कर रहे हैंः अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी,1 जुलाई (नि.सं.)। भाजपा, तृणमूल नहीं बल्कि पंचायत चुनाव में आम लोग माकपा पर भरोसा कर रहे हैं। आज अंबिकानगर में चुनाव प्रचार के दौरान सीपीएम नेता अशोक भट्टाचार्य ने ऐेसे ही बात कही है। लड़ाई कठिन होने के बावजूद वाम नेता अशोक भट्टाचार्य हार मानने को तैयार नहीं है। पार्टी भी उन पर भरोसा कर रही है। इसी वजह से उन्हें डाबग्राम और फूलबाड़ी में पंचायत चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

अशोक भट्टाचार्य जिम्मेदारी के साथ प्रत्याशियों को लेकर प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिल नहीं है। आज अशोक भट्टाचार्य अंबिकानगर में प्रचार करने गये। लड़ाई कठिन है लेकिन नतीजा माकपा के पक्ष में है। ये बात उन्होंने प्रचार के दौरान कही।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पंचायत को अच्छे से नहीं चला पाएगी। तृणमूल सत्ता में आई लेकिन लोगों को सेवाएं प्रदान करने में विफल रही है। इसलिए माकपा ही एकमात्र पार्टी है जो पंचायत चलाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इसलिए लोग अब उन पर भरोसा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes