पंचायत प्रधान पर लगा तुलसी नगर निवासियों को अनदेखी करने का आरोप

सिलीगुड़ी, 12 अप्रैल (नि.सं.)। माटीगाड़ा – दो नंबर ग्राम पंचायत तृणमूल प्रधान ममता सिंह के ऊपर लॉकडाउन में तुलसी नगर निवासियों को अनदेखी करने का आरोप लगा है।


स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रधान पर लॉकडाउन के दौरान तुलसी नगर इलाका वासियों को कोई भी सरकारी सुविधा मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया है। पंचायत प्रधान पर अपने लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और बाकियों को राशन मुहैया नहीं करने का आरोप है। यहां तक कि स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रधान पर लॉकडाउन के बीच एक बार भी तुलसी नगर इलाके में नहीं आने का आरोप भी लगाया है। आरोप पर जब सिलीगुड़ी टाइम्स के प्रतिनिधि ने पंचायत प्रधान से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो पंचायत प्रधान से संपर्क नहीं हो पाया।

बताया गया है कि पंचायत प्रधान ममता सिंह की जगह उनके पति राम सिंह इस पूरे मुद्दे पर बोले। राम सिंह ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है, सभी इलाकों में खाद्य सामग्री पहुंचायी जा रही है। थोड़ी सी समस्या है, उसको भी जल्दी समाप्त कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों तक खाद्य सामग्री नहीं पहुंची है, उन तक खाद्य सामग्री जल्द से जल्द पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *