पानीटंकी में डकैती से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े दस बदमाश

खोरीबाड़ी,16 जनवरी  (नि.सं.)। पुलिस ने डकैती की योजना को विफल करते हुए दस बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी हो खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम समीर सरकार, सहदेव अधिकारी, कार्तिक बर्मन, सुजन घोष,मनु घोष, हेमंत बर्मन, मोहम्मद करीम, अमृत मंडल, संजीव दास और तापस ठाकुर है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सोमवार रात को पानीटंकी के न्यू मार्केट इलाके में इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे थे। गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वहां अभियान चलाया और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 शबल, 2 हंसुआ, हथौड़ा और कई हथियार बरामद किये हैं। ये सभी आरोपी सिलीगुड़ी, नक्सलबाड़ी और खोरीबाड़ी के रहने वाले हैं। आज सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *