प्रतिबंधित कप सिरप के साथ एक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,19 अगस्त (नि.सं.)। पुलिस ने 21 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम लछमन प्रधान है। वह बतासी के छोटो बदराजोत का रहने वाला है। बताया गया है कि गुप्त सूत्रों के आधार पर खोरीबाड़ी के पानीटंकी चौकी की पुलिस ने बीती रात खोरीबाड़ी के छोटोबदरा जोत इलाके में लछमन प्रधान के घर पर छापेमारी की।


जिसके बाद वहां से 21 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया । इसके बाद लछमन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पानीटंकी चौकी की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *