सिलीगुड़ी, 29 मई (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना ने एसएनटी बस स्टैंड से भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सतेन कुमार दर्नाल है। वह सिक्किम का निवासी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सतेन कुमार दर्नाल एक बैग में प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर सिक्किम जाने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 30 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।