पर्यटन मंत्री ने राजगंज ब्लाॅक प्रशासन के साथ की बैठक

राजगंज, 9 अप्रैल (नि.सं.)। राजगंज ब्लाॅक में दूसरे राज्य से आये श्रमिक होम क्वारेंटाइन में है या नहीं इसकी जानकारी लेने के लिये आज राजगंज ब्लाॅक प्रशासन के साथ पर्यटन मंत्री गौतम देव ने एक बैठक की।

राजगंज बीडीओ ऑफिस में आयोजित इस बैठक में जलपाईगुड़ी जिला परिषद के सभाधिपति उत्तरा बर्मन, राजगंज के विधायक खगेश्वर राय, राजगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष पूर्णिमा राय बीडीओ एन सी शेर्पा, बीएमओएच शुभदीप सरकार समेत ब्लाॅक प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राजगंज ब्लाॅक में दूसरे राज्य से आये करीब 1200 लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। साथ ही 13 लोगों को राजगंज के लायंस अस्पताल के आईसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा कुछ अन्य श्रमिक यहां फंस गये है। उन्हें ब्लाॅक प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्रियां दी जा रही है। मंत्री ने टोकन के साथ राशन सही तरीके से लोगों को दी जा रही है या नहीं इसकी भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetlunabetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibom Built with ❤︎ by appycodes